फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: होडल में अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। मुंडकटी थाना पुलिस ने गांव मरौली में एक अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पटाखा फैक्टरी से भारी मात्रा में कलर माचिस, छोटे पटाखे और पटाखों को तैयार करने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुंडकटी थाना प्रभारी तेजपाल से मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई बिजेंदर के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम सोमवार को गांव मरौली के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव मरौली में गांव सीहा और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर किराये की दुकान में अकबर नामक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखे बनाता और पैकिंग करता है।
विज्ञापन


पुलिस टीम सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर छापा मारने पहुंची। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अकबर निवासी गांव सोलाका को अवैध रूप से पटाखे बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। दुकान की तलाशी लेने पर पुलिस को 60 बॉक्स पैक किए हुए कलर माचिस के मिले, जिसमें एक बॉक्स में 48 पैकेट थे। कुल 2880 पैकेट बरामद हुए। इसके अलावा, इस दौरान पुलिस ने सामान से भरे 14 बंद कट्टे और एक आधा खाली कट्टा भी बरामद किया, जिनमें पीले रंग का पाउडर भरा हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सामान का इस्तेमाल पटाखे बनाने में किया जाता है। पुलिस ने आरोपी से पटाखों के निर्माण के लिए लाइसेंस या परमिट दिखाने को कहा लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी से बरामद माल को जब्त कर लिया और उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें