फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रोड पर अवैध कट होंगे बंद, अतिक्रमण और गंदगी पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सड़क सुरक्षा कमेटी व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में सड़क सुरक्षा कमेटी व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए जिले की सभी सड़कों पर अवैध कट एक सप्ताह के भीतर बंद किए जाएं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सड़कें गड्ढामुक्त रहें, जल निकासी की उचित व्यवस्था हो और किसी भी मार्ग पर गंदगी नजर न आए। उपायुक्त ने कहा कि मुख्य मार्गों व सर्विस लेन पर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में यातायात नियम तोड़ने वालों के अधिक से अधिक चालान काटे जाएं, खासकर बिना हेलमेट व ओवरस्पीड चलने वालों पर सख्ती बरती जाए। उन्होंने आदेश दिए हैं कि किठवाड़ी चौक से आगरा कैनाल तक सभी रास्तों से अतिक्रमण हटवाया जाए और यह अभियान लगातार चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल वाहन और सड़क सुरक्षा पर जोर
बैठक में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी स्कूल वाहनों की गहन जांच हो, उनमें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हों और यातायात नियमों का पालन हो। साथ ही, स्कूलों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सावधानी संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और रोड मार्किंग लगाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें