फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आई पैक के विनेश चंदेल को 10 दिन की ईडी रिमांड में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आई-पैक के सह-संस्थापक और निदेशक विनेश चंदेल को मनी लांड्रिंग मामले में 10 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने चंदेल को सोमवार देर शाम पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया और रात में ही पीएमएलए कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। यह कार्रवाई कोयला घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में की गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, यह मामला सीबीआई की नवंबर 2020 की प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें बंगाल के आसनसोल क्षेत्र में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से जुड़े करोड़ों रुपये के कोयला चोरी और तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ था। ईडी का दावा है कि इस नेटवर्क से जुड़े एक हवाला आपरेटर ने आइ-पैक की कंपनी इंडियन पीएसी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड को करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें