फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरानी और प्रेमी संग मिलकर पति का गला रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरानी और प्रेमी संग मिलकर पति का गला रेता
विज्ञापन

पलवल। महिला ने देवरानी और प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी और बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दो महिलाओं सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि सबूत मिटाने के आरोप में छह को भी नामजद किया गया है। अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। घटना 25-26 सितंबर की है, जबकि मुकदमा शुक्रवार रात को दर्ज किया गया है।
गांव बड़ौली निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि भाभी पूनम के पड़ोस में रहने वाले मनीष के साथ अवैध संबंध हैं, जिसके कारण भाभी और भाई करण सिंह में झगड़ा होता रहता था। 26 सितंबर की सुबह पता चला कि मेरे भाई की हालत गंभीर है। मां बर्फी और जीजा कृष्ण के साथ गांव पहुंचा तो बिरजू, राजबीर, मुक्खी, सुक्कन व ससुराल निवासी पप्पू व विपिन भी जल्द दाह संस्कार करने के लिए बोलने लगे। मौत का कारण पूछने पर बताया कि करण सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जब कपड़ा हटा कर देखा तो गले पर चाकू से कटने के निशान थे। लोगों से कहा कि मेरे भाई की हत्या की गई है। इन लोगों ने मेरी बातों को अनसुना करते हुए बिना पोस्टमार्टम करवाए ही यमुना पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। शक है कि भाई की हत्या उसकी पत्नी पूनम, मेरी पत्नी रश्मि व पूनम के प्रेमी मनीष ने एक षडयंत्र के तहत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या करने, हत्या के सबूत नष्ट करने व हत्या की साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें