पलवल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का नौकरी बहाली को लेकर अनशन रविवार को 105वें दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता करते हुए अध्यापक संघ के प्रधान वेदपाल ने कहा कि 1983 पीटीआई के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने स्पष्ट तौर पर तत्कालीन भर्ती आयोग को ही असफल करार दिया है। पीटीआई को सरकार ने बली का बकरा बनाया न कि अदालत ने। सरकार को दोषियों की जांच करके सजा देनी चाहिए थी। न्याय की उम्मीद में लगातार संघर्ष जारी है, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। इस मौके पर जोगिंद्र, सुनील, प्रेमचंद, बिजेंद्र, सतीश, रामपाल, हरिचंद वर्मा, सुरेंद्र, वीर सिंह, महेशचंद, राजकुमार, रमेश, उमेद आदि मौजूद रहे। संवाद