फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जफराबाद गांव में बनेगा हुनर हाट सेंटर, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बोले जिला उपायुक्त
ग्रामीणों की शिकायतों का होगा पारदर्शी समाधान, आकांक्षी गांवों की पंचायतों को मिलेगा सम्मान।

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। उपमंडल के गांव जफराबाद में मंगलवार देर शाम को रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा जिला नूंह की पारंपरिक हस्तकलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खंड तावड़ू के गांव जाफराबाद में हुनर हाट सेंटर की स्थापना की जाएगी, जिला प्रशासन की ओर से इसकी पहल शुरू कर दी गई है। इस बाबत उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि लगभग 12 एकड़ भूमि का सर्वे कार्य जल्द शुरू होगा, जिसके लिए सर्वेयर की नियुक्ति भी कर दी गई है। इसके साथ ही लाइब्रेरी और अन्य विकासात्मक परियोजनाएं भी प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह शब्द जिला उपायुक्त विश्राम मीणा ने कहे।

उपायुक्त ने ये जानकारी गांव जाफराबाद स्थित राजकीय मिडल स्कूल में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान दी। ग्रामीणों ने इस मौके पर कुल 21 शिकायतें प्रशासन को सौंपीं। उपायुक्त ने बताया कि सभी शिकायतों को जनसंवाद पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और उनका समाधान पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि नीति आयोग द्वारा घोषित आकांक्षी जिला योजना के तहत पुन्हाना और नूंह खंड पहले ही चयनित हैं। अब अति पिछड़े गांवों को आकांक्षी गांव घोषित कर समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। जिन पंचायतों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा, उन्हें आगामी 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, एमडीए योजना के अंतर्गत 10वीं व 12वीं कक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 51,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके साथ ही उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्रों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी मीरा कुमारी ने आंगनवाड़ी, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और टीकाकरण संबंधी जानकारी दी। बैठक में एसडीएम तावड़ू जितेंद्र गर्ग, सीटीएम हिमांशु चौहान, सिविल सर्जन डॉ. सर्वजीत थापर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें