फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एसवीएसयू में हॉस्पिटैलिटी ट्रेनिंग सेंटर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) में शुक्रवार को अत्याधुनिक हॉस्पिटैलिटी ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सत प्रकाश बंसल और एसवीएसयू के कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने सेंटर का शुभारंभ किया। यहां आधुनिक लैब और रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में कौशल विकास की अहम भूमिका होगी। आधुनिक हॉस्पिटैलिटी सेंटर से पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक कौशल को विकसित कर मुख्यधारा से जोड़ने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसवीएसयू के कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि एनसीआर में होटल उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह सेंटर विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पर्यटन क्षेत्र रोजगार के साथ अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देता है। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी विभाग की चेयरपर्सन डॉ. सविता शर्मा, डॉ. हिमांशु मलिक, संदीप मलिक और शेफ सतीश कुमार द्वारा लिखित चार पुस्तकों का विमोचन किया गया। वहीं, प्रकाशक संजीव कुमार जैन को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पहले हवन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से तैयार व्यंजन अतिथियों को परोसे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुमन वशिष्ठ, डीन प्रो. ज्योति राणा सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षक, अधिकारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें