फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवसः शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
पलवल के एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित करते विधायक दीपक मंगला। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
शिक्षक दिवस : शिक्षकों को किया सम्मानित
विज्ञापन

पलवल। जिले के विभिन्न स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं ने शनिवार को शिक्षक दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर भारतीय कृषक समाज ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के पांच शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समाज के प्रांतीय चेयरमैन अजीत तेवतिया और उनकी जिला इकाई ने कार्यक्रम का संयोजन किया। वहीं, हुडा सेक्टर-दो स्थित एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल में विशिष्ट अतिथि विधायक दीपक मंगला ने शिक्षाविदों को सम्मानित किया। विद्यालय के चेयरमैन सुरेश भारद्वाज ने पुष्प देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके अलावा भारत विकास परिषद ने पुराने जीटी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक बलबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र गहलौत ने अपने पैतृक गांव सिहौल में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा की राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का अहम योगदान होता है। हम सभी को पर्यावरण की शुद्धता के लिए पेड़ लगाने चाहिए। शिव विहार स्थित बी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य सतीश कौशिष और एमडी जितेश कौशिष ने पेन और तुलसी के पौधे देकर शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एबीवीपी ने केक काटकर मनाया दिवस
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। इस दौरान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तरुण शर्मा ने बताया कि इस मौके पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर अमृत लाल, शीशपाल, जगदीश बघेल, पुष्पा शर्मा, मनीष गोले, दिनेश चौधरी, संजय, प्रवेश और विवेक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें