फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हवलदार को हनी ट्रैप में फंसाकर हड़पे पांच लाख

Mon, 11 Sep 2023 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। यातायात पुलिस के चालान ब्रांच में कार्यरत एक हवलदार को हनी ट्रैप में फंसाकर पांच लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। कैंप थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आरोपी महिला ने बल्लभगढ़ महिला थाना व फरीदाबाद स्थित सेक्टर 76 थाने में शिकायत देकर डेढ़ लाख रुपये कीमत का मोबाइल फोन सहित पांच लाख रुपये ऐंठ लिए।
कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि पलवल चालान ब्रांच में तैनात हवलदार सुरेंद्र ने शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर उसके पास दिशा गौतम नाम की एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। उसके बाद दिशा गौतम के मैसेज उसके पास आने शुरू हो गए। दिशा उसे मिलने के लिए कहने लगी। उसने मिलने के लिए मना कर दिया। इसके बाद दिशा गौतम ने उसे एक केस में मदद करने के नाम पर आगरा चौक पर बुलाया। जहां दिशा गौतम द्वारा पति से चल रहे तलाक मामले में सहायता करने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया। उसके बाद भी लगातार दिशा गौतम उसे मिलने का दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में हवलदार सुरेंद्र ने कहा कि बार-बार मिलने से मना करने के बाद दिशा गौतम ने बल्लभगढ़़ महिला थाने में तथा फरीदाबाद सेक्टर 76 थाने में उसके खिलाफ शिकायत दे दी। जिससे घबरा गया तथा बदनामी के डर से दिशा गौतम के कहने पर उसे डेढ़ लाख रुपये कीमत का फोन तथा करीब पांच लाख रुपये दे दिए। शिकायत में कहा गया है कि उसके बाद भी आरोपी महिला उससे लगातार रुपये देने का दबाव बना रही है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें