गोभी 65 तो कद्दू 40 रुपये किलो
हथीन की सब्जी दुकानों पर टमाटर 50 से 55 रुपये, फूलगोभी 60 से 65 रुपये और तोरी 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रही है। अरबी का भाव 40 रुपये, खीरा और गाजर 60-60 रुपये और कद्दू 40 रुपये प्रति किलो है। वहीं, आलू 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
बढ़ते खर्च से बिगड़ा रसोई का हिसाब
सब्जियों की खरीदारी करने आए ग्राहक सुरेंद्र और सुरेश ने बताया कि नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं और प्याज भी थाली से गायब होने की कगार पर है। अब यह सोचना पड़ता है कि क्या खरीदें और क्या छोड़ें। लगातार बढ़ते दामों से मासिक बजट प्रभावित हो रहा है। जरूरत के मुताबिक सब्जियां खरीदना भी मुश्किल हो रहा है।
प्याज, नींबू और अदरक में और तेजी की आशंका
सब्जी कारोबारी नौमान ने बताया कि सब्जियों के दाम क्यों बढ़ रहे हैं, यह कहना अभी मुश्किल है। हालांकि, जिस तरह से भाव लगातार बढ़ रहे हैं, उससे प्याज, नींबू और अदरक के दामों में आगे भी तेजी आने की आशंका है।