फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों से लग रहा भारी जाम

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगरा चौक के समीप लगा जाम। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर महर्षि दयानंद आगरा चौक के समीप गड्ढे जाम का कारण बन रहे हैं। दिल्ली की तरफ जाने वाली सड़क पर काफी गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। एलिवेटेड पुल के निर्माण के कारण सड़क किनारे पड़ा मैटेरियल भी परेशानी बढ़ा रहा है। वहीं, पलवल शहर में बंद किए गए सभी कट भी जाम को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हालात यह है कि पलवल शहर को पार करने में वाहन चालकों को घंटों लग जाते हैं। इस ओर प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन करने के लिए शहर में करीब तीन किलोमीटर लंबा एलिवेटेड पुल का निर्माण पिछले करीब पांच सालों से चल रहा है। कई सालों से रुक-रुककर चल रहे कार्य में अब तेजी आई है। इसी कारण अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह अवरोधक हो गए हैं। महर्षि दयानंद चौक से आगे विश्राम गृह के सामने पुल को उतारा गया है। बीते दिनों हुई बारिश में आगरा से दिल्ली सड़क पर विश्राम गृह से लेकर आगरा चौक तक काफी गड्ढे हो गए। वहीं, पुल निर्माण के लिए लाई सामग्री को भी सड़क किनारे डलवा दिया गया है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। तीन दिन पहले निर्माण के दौरान पेयजल लाइन टूट गई, जिसे जोड़ने के लिए सड़क को खोद दिया गया। लाइन जोड़ने के बाद गड्ढों को भरने के लिए डाली गई मिट्टी से अवरोधक बन गया, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।
----
शहर में जाम से बुरा हाल है। पिछले कई वर्षों से वाहन चालक जाम की मार झेल रहे हैं। आगरा चौक सबसे व्यस्त चौक है। यहां सड़क में हुए गड्ढों से दुर्घटना का भय रहता है। प्रशासन को सड़क के गड्ढों को भरवाना चाहिए, ताकि यातायात सुचारू रह सके।
विज्ञापन

- हरीश बैंसला, पूर्व जिला पार्षद
-----
पेयजल लाइन टूटने से समस्या बढ़ गई थी। राजमार्ग से मिट्टी को साफ करवाने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग में हुए गड्ढों को भरवाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

- धीरज सिंह, परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें