स्वास्थ्यकर्मियों ने चलाया फिट इंडिया प्लॉगिंग रन अभियान
विज्ञापन
पलवल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को फिट इंडिया प्लॉगिंग रन अभियान चलाया गया। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों ने दो किलोमीटर तक जॉगिंग कर रास्ते में पड़े कचरे को एकत्रित किया। यह अभियान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया।
इस दौरान डॉ.अतुल ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया प्लॉगिंग रन अभियान की शुरुआत की है। इसमें लोगों से अपील की गई है कि वह सुबह दो किलोमीटर तक जॉगिंग करे व रास्ते में पड़े कचरे को एकत्रित करें। उन्होंने बताया कि गांधी जयंती की छुट्टी को रद्द करके यह मुहिम चलाई गई है, ताकि अपने मन व तन को फिट रखकर भारत को स्वच्छ बनाया जा सके। इस अवसर पर रामकिशन शर्मा, डॉ. रूप, अनिल कुमार, एएनएम सविता, कुमरवती, सीमा, प्रिया, जीएनएम पूजा, बाला देवी संजीव तथा लक्ष्मण मुख्य रूप से मौजूद थे।