संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। उपमंडल के गांव कोट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने डिलीवरी हट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ उप सिविल सर्जन डा. अरुणा सांगवान भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि महिलाएं यहां पर प्रसव करा सकती हैं। मातृत्व सेवाएं भी यहां उपलब्ध होंगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से कोरोना के टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की भी अपील की। साथ ही डेंगू व मलेरिया के सीजन को देखते हुए पानी की टंकी व आसपास की जगह का निरीक्षण कर जल्द से जल्द समस्याओं के निपटान के आदेश दिए।
फोटो10पीएएलपी-16 में है।
कैप्शन: पीएचसी कोट में डिलीवरी हट का उदघाटन करते सीएमओ डा. ब्रहमदीप