फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 2 की मौत,37 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में बुधवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 37 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 92 लोग ठीक हो गए। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 75 रह गई है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया जिले में जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10339 हो चुकी है, इनमें से 10119 लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन करना जरूरी हैे। बचाव के उपायों को अपनाएं तथा घबराएं नहीं। स्वयं की तथा परिवारजनों की व अन्य लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत बाहर जाते समय मास्क अवश्य पहनें और दिन में कई बार साबुन व सैनिटाइजर से हाथों को अच्छी प्रकार से धोएं। छींकते व खांसते समय नाक व मुंह ढकें। उन्होंने कहा बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ है तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें