फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना स्टोर में स्वास्थ्य विभाग का छापा

विज्ञापन
पलवल में परचून की दुकान पर खाद्य सामग्री का नमूना भरती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। बरसाती मौसम में अनाज में लगने वाले कीड़ों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसी के तहत अनाज मंडी स्थित जुगल किशोर किराना स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को छापा मारा। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को कई अनियमितताएं मिलीं। परचून दुकान के अंदर खुले में सरसों का तेल पाया गया जिसमें मक्खी, मच्छर व चींटी मरी हुई पाई गई। टीम ने हल्दी, मिर्च जैसे कई पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि उन्हें सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने लगभग एक-डेढ़ महीने पूर्व सब्जी मंडी स्थित जुगल किशोर किराना स्टोर से परचून का सामान खरीदा था। जब घर में उस सामान को प्रयोग में लाया तो सरसों के तेल में झाग बन गए जिसे खाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब हो गई। शिकायत के आधार पर जुगल किशोर किराना स्टोर पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार की कोई कमी पाई जाती है तो नियमानुसार दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें