फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ठंड और शीतलहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में बढ़ती ठंड और शीत लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ की अध्यक्षता में एडवाइजरी जारी की है। आमजन से सर्द मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार व्यक्तियों को अधिक सतर्कता की आवश्यकता होती है। ठंड से बचाव के लिए शरीर को पूरी तरह ढककर रखें, ऊनी और गर्म कपड़ों की कई परतें पहनें, सिर, हाथ और पैरों को खुले न रखें। सुबह-शाम ठंडी हवा से बचें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। उप सिविल सर्जन डॉ. रामेश्वरी ने घरों में हीटर या अलाव का सुरक्षित उपयोग, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, गर्म पेय पदार्थों का सेवन और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने हाइपोथर्मिया के लक्षणों जैसे अत्यधिक ठंड लगना, कंपकंपी, त्वचा का ठंडा या पीला पड़ना, सुस्ती या भ्रम की स्थिति दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय मदद लेने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें