फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हमले से फेरीवाले की मौत, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी की पहचान तैमूर नगर निवासी लोकेश के रूप में हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के एम्स मेट्रो स्टेशन के निकट झगड़े के दौरान हमला किए जाने से फेरीवाले मनोज सिंह(45) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान तैमूर नगर निवासी लोकेश (40) के रूप में हुई है। वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया था। हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि मनोज सिंह सफदरजंग अस्पताल के निकट फेरी लगाकर आजीविका चलाता था। 23 जुलाई की रात अरविंद मार्ग स्थित एम्स मेट्रो स्टेशन के गेट संख्या-3 के पास वारदात हुई। उन्होंने बताया कि हौजखास थाने में झगड़े की सूचना संबंधी पीसीआर कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मनोज सिंह को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मनोज सिंह बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले माई गांव के रहने वाले वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पता चला कि पास के बस स्टॉप पर मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें मनोज सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हौजखास थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(2) के तहत हत्या का एक मामला दर्ज करके विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें