फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हथीन की सड़कों की मशीन से होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। शहर की आंतरिक सड़कों की सफाई अब मशीनों से कराई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका हथीन की ओर से पांच वर्ष के लिए 4 करोड़ 93 लाख रुपये का टेंडर जारी किया जाएगा। सार्वजनिक टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से सफाई का काम करने वाली निजी एजेंसी का चयन किया जा रहा है। योजना के तहत मशीनों की मदद से सड़कों की सफाई कराई जाएगी, ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि पांच वर्ष के लिए 4.93 करोड़ रुपये का टेंडर दिया जाएगा। एजेंसी मशीनों से सड़कों की सफाई करेगी और इसके लिए 25 कर्मचारी व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाएगी। एजेंसी को सफाई के लिए सड़कों की लोकेशन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे। शहर में कूड़े के उचित प्रबंधन के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। नगर पालिका स्वच्छ हथीन की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें