फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकैत की टिप्पणी पर हथीन के ब्राह्मण एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत द्वारा ब्राह्मणों पर टिप्पणी के खिलाफ हथीन का ब्राह्मण समाज भी एकजुट होने लगा है। ब्राह्मण सभा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ नेता मोतीराम शर्मा ने बताया कि शहर के अलावा बामनी खेड़ा, आली ब्राह्मण, बजादा पहाड़ी, बहीन, नांगल जाट, अंधोप स्वामिका आदि का दौरा कर टिकैत और उसका समर्थन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने एवं आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा गया है। सोमवार को जिला मुख्यालय पलवल जाकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सूरज पांडे, समाजसेवी दीपक स्वामीया, जयसिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें