फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथीन नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव : भाजपा में अब तक नहीं बनी प्रत्याशी पर सहमति

Sat, 06 Sep 2025 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। हथीन नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार, नौ सितंबर को होने जा रहा है। इससे पहले शहर के 14 निर्वाचित पार्षद, पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेताओं के बीच लगातार मंथन का दौर जारी है लेकिन अब तक भाजपा किसी एक नाम पर सहमति बनाने में सफल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के लिए 14 निर्वाचित पार्षद और चेयरपर्सन ही मतदान करेंगे। जबकि दो मनोनीत पार्षद और पदेन सदस्य मतदान के पात्र नहीं हैं। इस पद के लिए कई दावेदार सामने आए हैं, जिनमें भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व वार्ड 12 से पार्षद राकेश गर्ग, वार्ड-5 से धीरज उपाध्याय, वार्ड-6 से उर्मिल शर्मा, वार्ड-8 से संदीप, वार्ड-2 से विशाल सिंह और वार्ड-7 से पवन शर्मा जोंटी शामिल हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला पार्षदों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुके हैं। वहीं, सभी पार्षद खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम से भी मिल चुके हैं। इसके बावजूद पार्टी फिलहाल किसी एक नाम पर सहमति बनाने में असफल रही है।
विज्ञापन


निर्वाचित पार्षद इस समय दो गुटों में बंटे हुए हैं। एक धड़ा चेयरपर्सन रेणु लता के पति एवं पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत के साथ खड़ा है, जबकि दूसरा धड़ा धीरज उपाध्याय के पक्ष में है। दोनों ही गुट भाजपा समर्थक होने का दावा कर रहे हैं और अपने साथ बहुमत होने की बात कह रहे हैं। असली तस्वीर मतदान के बाद ही साफ हो पाएगी।

पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत का कहना है कि जो भी विजयी होगा, वह भाजपा का समर्पित पार्षद होगा। वहीं, धीरज उपाध्याय गुट के हेमंत राजपूत का कहना है कि पार्टी नेतृत्व और खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम जिस उम्मीदवार का समर्थन करेंगे, वही विजयी होगा।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव पहले 16 जुलाई को होना था लेकिन सहमति न बनने के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था। अब चुनाव की नई तिथि नौ सितंबर तय की गई है। हथीन की एसडीएम बलिना चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्होंने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और पार्षदों को सुबह 10:30 बजे तक नामांकन दाखिल करने को कहा गया है। मतदान ईवीएम से कराया जाएगा। नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें