हथीन नगरपालिका का 4.99 करोड़ रुपये का अनुमानित पारित
हथीन (संवाद)। नगरपालिका के चालू वित्त वर्ष के बजट को स्वीकृति मिल गई है। चेयरमैन सुमित राजपूत ने बताया कि कोरोना संकट और लॉकडाउन के बावजूद इस वर्ष का बजट अनुमान 4 करोड़ 99 लाख 20 हजार रुपये है। जबकि पिछले वर्ष यह 4 करोड़ 83 लाख 20 हजार रुपये था। हथीन नगर पालिका सदन उक्त बजट अनुमान को पहले ही पारित कर चुका है। अब प्रशासनिक अनुमति भी मिल गई है। उन्होंने बताया कि घर-घर से कूड़ा उठाने और उसके निस्तारण की योजना पर 1.05 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आबकारी कर एवं अनुदानों से पालिका को करीब 60 लाख रुपये की आय होगी। संपत्ति कर से 28 लाख और विभिन्न प्रकार के किराए से 50 लाख रुपये की आमदनी होने का अनुमान है। शहर में सैनिटाजेशन संबंधी कार्यों पर 52 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। चेयरमैन ने बताया कि शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सीवरेज व्यवस्था की शिकायतों के समाधान के लिए पालिका कार्यालय में ही रजिस्टर रखा जाएगा। जिसके माध्यम से शिकायतों का समाधान किया जाएगा।