फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर बीडीपीओ कार्यालय घोटाला : एंटी करप्शन ब्यूरो ने आठ लोगों को बनाया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में अदालत में दाखिल किया आरोप पत्र, अबतक सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। हसनपुर में स्थित बीडीपीओ कार्यालय में तैनात कर्मचारियों द्वारा किए करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आठ कर्मचारियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। जिसमें से सात कर्मचारियों को ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि पलवल डीडीपीओ कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर तेजिंदर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। दरअसल, पंचकूला में सीएजी की टीम ने प्रदेश के विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक कार्यालय का ऑडिट किया जिसमें टीम ने खुलासा किया कि अधिकारी की बिना अनुमति के उनकी लॉगिन आईडी से वर्ष 2023-24 व 2024-2025 में डीडीपीओ कार्यालय पलवल से करोड़ों रुपये दीपक मैनपॉवर नाम की फॉर्म को फर्जी तौर से भेजे गए। डीडीपीओ उपमा अरोड़ा के निर्देश पर बीडीपीओ प्रवीण कुमार ने करोड़ों रुपये के गबन के मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मास्टरमाइंड बीडीपीओ कार्यालय के क्लर्क राकेश कुमार, खजाना कार्यालय के चपरासी सतपाल, पंचकूला निदेशक कार्यालय के रिटायर्ड अधिकारी शमशेर सिंह, सहायक खजाना अधिकारी विजेंद्र कुमार, एसडीओ कार्यालय के क्लर्क अनूप कुमार, बीडीपीओ कार्यालय के स्टेनो विवेक कुमार, बीडीपीओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर गौतम कुमार के अलावा मैनपॉवर फॉर्म के मालिक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप पत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बताया कि आरोपियों से चार करोड़ 54 लाख 75 हजार 950 रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोप पत्र में टीम ने बताया कि आरोपी मास्टरमाइंड क्लर्क राकेश कुमार ने हसनपुर में अपनी भाभी व मां सहित अपने पिता के नाम पर 19 एकड़ की जमीन, रिटायर्ड कर्मचारी शमशेर जिला कैथल के कलायत में 3 एकड़ 15 मरले जमीन के अलावा पंचकूला सेक्टर 26 व 28 में दो प्लांट अपनी पत्नी के नाम खरीद लिए। वहीं, खजाना कार्यालय में चपरासी सतपाल ने अपने नाम पर मथुरा में प्लांट व मैनपॉवर फॉर्म के मालिक दीपक ने गांव शेखपुरा में एक एकड़ 15 मरले जमीन की खरीदारी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें