फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कुश्ती महाकुंभ में छाया हरियाणा, तीन दिन में 18 स्वर्ण पदक किए अपने नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे दिन कुल 10 भार वर्गों में से 6 में प्रदेश के पहलवानों ने बादशाहत रखी बरकरार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवानों ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। हरियाणा की टीम ने कुल 30 में से 18 गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाकर कुश्ती में अपना दमखम दिखाया है। चैंपियनशिप के पहले दिन हरियाणा की टीम ने पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए। दूसरे दिन महिला पहलवानों ने सात स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, आखिरी दिन भी हरियाणा के पहलवानों ने 6 गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। तीसरे दिन कुल 10 भार वर्गों में से 6 में हरियाणा के पहलवानों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
महाराष्ट्र की टीम ने तीन और पंजाब ने एक स्वर्ण पदक हासिल किया। तीसरे दिन 45 किलोग्राम वर्ग में महाराष्ट्र के यश ने स्वर्ण पदक जीता। 48 किलोग्राम में महाराष्ट्र के आदित्य ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि 51 किलोग्राम में महाराष्ट्र के युवराज ने जीत दर्ज की। 55 किलोग्राम वर्ग में पंजाब के आशीष कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हरियाणा के पहलवानों ने 60 किलोग्राम में रितेश, 65 किलोग्राम में अनुज, 71 किलोग्राम में विनीत, 80 किलोग्राम में सचिन कुमार, 92 किलोग्राम में नितिन और 110 किलोग्राम में हरदीप ने शानदार प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन



ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का ख्वाब लिए दाव चल रहा है आदित्य


राहुल राज

पलवल। महाराष्ट्र के 17 वर्षीय पहलवान आदित्य जाधव ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। आदित्य ने 48 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर साबित कर दिया है कि मेहनत और जुनून से कोई मंजिल दूर नहीं। कोल्हापुर के साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले आदित्य का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। सुबह पांच बजे उसके सपने उसे मैदान की ओर खींच ले जाते हैं। रोजाना छह घंटे के कठिन अभ्यास, बादाम-काजू की पौष्टिक ड्रिंक और स्कूल की पढ़ाई के बीच वह संतुलन बनाते हुए इस मंजिल तक पहुंचा है। 9वीं कक्षा का छात्र उम्र से कहीं आगे की सोच रखता है।
विज्ञापन


आदित्य ने बताया कि अपना वजन मेंटेन रखने के लिए रोजाना 150 ग्राम बादाम का पौष्टिक ड्रिंक बनाकर पीता है। बादाम की बाजार में कीमत करीब 700 रुपये किलो है। आदित्य पिछले चार साल से कुश्ती सीख रहा है। यह आदित्य का पहला गोल्ड मेडल है। इस गोल्ड मेडल के लिए आदित्य ने करीब 1 लाख 34 हजार 400 रुपए का सिर्फ बादाम का पौष्टिक ड्रिंक पिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें