फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ करेगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान मोहम्मद अरशद ने प्रदेश सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ का विरोध करने का एलान किया है। संघ के जिला प्रधान व सचिव द्वारा जारी प्रेस नोट में गिरते शिक्षा स्तर, शिक्षकों पर बढ़ते गैर-शैक्षणिक कार्य के दबाव और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार से जल्द समाधान की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन


मोहम्मद अरशद ने कहा कि अप्रैल माह से ही शिक्षकों को जनगणना, एसआईआर और विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसे गैर-शैक्षणिक कार्यों में उलझाया जा रहा है। इससे स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब शिक्षकों को पढ़ाने का पूरा समय ही नहीं दिया जा रहा, तो घटते नामांकन और सरकारी स्कूलों के मर्ज होने का दोष शिक्षकों पर मढ़ना सरासर अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें