संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 22 से 24 अक्तूबर तक हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल- का आयोजन होगा। जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के पुरुष एवं महिला पहलवान भाग लेंगे। हरियाणा केसरी खिताब के विजेता पुरुष एवं महिला पहलवानों को 1.51 लाख रुपये, उपविजेताओं को एक लाख और तीसरे स्थान पर रहने वालों को 51 हजार रुपये मिलेंगे। हरियाणा कुमार एवं हरियाणा कुमारी वर्ग में प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 51 हजार और तृतीय पुरस्कार 31 हजार रुपये निर्धारित है। अंडर-17 और अंडर-20 वर्ग की प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक सोनीपत में होगी।