बोर्ड सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि 28 फरवरी को आयोजित माध्यमिक की गणित की परीक्षा को राकवमावि., होडल-09 (बी-1) और होडल-10 (बी-2) परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी पाए जाने के कारण रद्द कर दिया गया है।
वहीं, 27 फरवरी को आयोजित सीनियर सेकेंडरी की अंग्रेजी (कोर) विषय की परीक्षा भी रावमावि., आगरा चौक, पलवल-33 (बी-03) परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी मिलने के कारण रद्द की गई है।
बोर्ड सचिव ने बताया कि इन परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले परीक्षा स्टाफ को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। इनकी जगह नए अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है।
पलवल जिले में 10वीं के हिंदी का पेपर देते हुए दो नकलची पकड़े गए
पलवल में हरियाणा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को 10वीं बोर्ड का हिंदी का पेपर आयोजित किया गया। दोपहर साढ़े 12 से साढ़े 3 तक चलने वाली परीक्षा में नकल रोकने के लिए हर सेंटर पर पुलिस तैनात की गई है। साथ ही कोई फर्जी स्टूडेंट अंदर न घुसे, इसके लिए गेट पर पुलिस उनकी तलाशी लेकर एंट्री भी करा रही है। इसके बावजूद बुधवार को अलावलपुर गांव के स्कूल में एक और धंतरी के स्कूल में एक नकलची परीक्षा में पर्ची सेे नकल करते पकड़ा गया। शिक्षकों ने नकल कर रहे दोनों नकलची की कॉपी को पकड़ कर सील कर दिया है। साथ ही जिला प्रशासन ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। वहीं बाहरी लोगों को परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे से बाहर ही रोका जा रहा है।
अलावलपुर और धंतरी के स्कूल में दो नकलची परीक्षा में पर्ची सेे नकल करते पकड़े गए हैं। उनकी नकल कॉपी को जब्त करा लिया गया है। अन्य सभी केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित की गई हैं। पुलिस और उड़न दस्तों की ओर से लगातार सभी केंद्रों में सघन तलाशी की जा रही है। -अनिल झांकड़, जिला परीक्षा नोडल अधिकारी, पलवल