स्विमिंग में जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए जिला भाजपा महामंत्री पवन अग्रवाल
- फोटो : Palwal
पलवल। हरियाणा फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को एम्स स्पोर्ट्स एकेडमी में नेशनल फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 12 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री पवन अग्रवाल ने किया। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपक भारद्वाज ने किया। प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम प्रथम, दिल्ली की टीम ने द्वितीय व जम्मू एंड कश्मीर की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। हरियाणा फिन स्वीमिंग के अध्यक्ष डॉ. दीपक भारद्वाज ने कहा कि वर्ल्ड ओलंपिक फेडरेशन ने इस खेल को मंजूरी प्रदान की गई है। फिन स्वीमिंग का भविष्य उज्जवल है। भारत में भी इसका क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इस खेल को ओर निखारने प्रयास किए जा रहे है। हरियाणा राज्य के शहरी व ग्रामीण खिलाड़ियों को खेल से जोड़ा जा रहा है। पवन अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ी अन्य खेलों की तरह इस खेल में विदेशों में भारत का नाम रोशन करें। इस अवसर पर एम्स स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष प्रेम सिंह कादियान, कोच डॉ. तपन कुमार पानीगिरी, कुलदीप पाटिल, बीर सिंह आर्य ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।