फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जगह-जगह हुए हरियाली तीज के कार्यक्रम

विज्ञापन
हरियाली तीज पर पलवल के बीके स्कूल में पतंग बनाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समाजसेवी संस्थाओं ने भी हरियाली तीज महोत्सव मना कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

लायंस क्लब पलवल डायमंड के तत्वावधान में कमेटी चौक स्थित श्यामा कुंज में हरियाली तीज महोत्सव मनाया तथा वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कवि विष्णु गौड़ व अंकिंचन तथा साहित्यकार केडी गौतम द्वारा प्रस्तुत कविताओं व गीतों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष गुनशन राय गोयल ने की। इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान डा. महेंद्र रावत को विदाई दी गई। कार्यक्रम में क्लब को साल भर खासकर गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला डाइट कालेज जनौली के प्रचार्य कुलदीप दहिया थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार सिंगला, महेंद्र प्रसाद सिंगला, वीरपाल दीक्षित, श्रवण कुमार गुप्ता, डा. मनोहर लाल मनचंदा, शिक्षाविद अलका गुप्ता व खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग ने अपने विचार रखे।
वहीं रेलवे रोड स्थित धर्म पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज पर्व मनाया गया। किंडरगार्डन के विद्यार्थियों ने सोलो डांस करके सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर छात्रों के लिए ‘पतंग बनाओ’ व छात्राओं के लिए ‘मेहंदी रचाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया। विद्यालय के प्रबंधक श्रीराम अग्रवाल ने सभी छात्र, छात्राओं व अध्यापकों को तीज की बधाई दी। पतंग बनाओ गतिविधि में कक्षा आठवीं के राजन, ओम, विष्णु, आदित्य , लक्ष्य, राज, परमानंद और हैरी की पतंगों ने सभी को अपनी और आकर्षित किया।
विज्ञापन

वहीं गायत्री महिला विकास समिति के तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के लोकगीत प्रस्तुत किए तथा नृत्य किया। समिति की चेयरपर्सन गायत्री शर्मा ने महिलाओं को बताया कि तीज हिंदू धर्म का पवित्र व महिलाओं का त्योहार है। इस अवसर पर कृष्णा, शशिबाला, शशि, पूजा, सीमा, अंजू, कविता, सुनीता, ललिता, मनीषा, प्रीति, राधा, भारती, चंचल, नितेश, सविता, ममता, सुखबीरी, डिंपो, सरिता व ऋतु मुख्य रूप से मौजूद थीं।
बीके पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज पर्व पर स्कूली बच्चों ने पूरा आनंद किया। बच्चों के लिए पतंग बनाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से प्रिया ने प्रथम, प्राची व कार्तिक ने दूसरा तथा शुभम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा दूसरी में नव्या प्रथम, शौर्य द्वितीय व गुंजन तीसरे स्थान पर रही। कक्षा तीसरी में मधु सुधन प्रथम, इशिका द्वितीय व स्वीटी तृतीय रही। कक्षा चौथी में राशि प्रथम व भूदेव दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा पांचवी में यश प्रथम, फरहान दूसरे व इंशा तीसरे स्थान पर रहीं। स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश कौशिश ने कहा कि तीज हमारी संस्कृति व परंपरा को जिंदा रखे हुए है। ऐसे पर्वों से आपसी प्यार भी बढ़ता है। इस अवसर पर मनीषा कालड़ा व पुष्पा मुख्य रूप से मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें