पलवल। हुडा सेक्टर-दो में शुक्रवार को जिला शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में हरी नगर की टीम विजेता रही।
टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश डागर ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला की कई टीमों ने भाग लिया था। सेमीफाइनल मैच गांव दुधौला और हरी नगर के बीच खेला गया था, जिसमें हरी नगर की टीम विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल गांव किठवाड़ी और पलवल की टीम के बीच हुआ, जिसमें किठवाड़ी गांव की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले में हरी नगर की टीम ने किठवाड़ी गांव की टीम को नजदीकी मुकाबले में हराया। प्रतियोगिता जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मण सिंह की नेतृत्व में संपन्न हुई। देवेंद्र डागर मैच रेफरी रहे। ेइस दौरान देवेंद्र सिंह, सतपाल, दानवीर, राजकुमार, लक्ष्मण सिंह, देवेंद्र डागर, बाबूराम, संदीप मौजूद रहे।