फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

Fri, 26 Aug 2016 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
jai rade - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नंदलाल के जन्मोत्सव में बृहस्पतिवार की देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालु डटे रहे। रात 12 बजे आरती व पूजा अर्चना के साथ नंदलाल का स्वागत किया गया। इस दौरान शहर केे मंदिर नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की सहित भक्ति गीतों से गुंजायमान रहे। 
विज्ञापन


कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में डेरा जमा लिया था। दोपहर के समय मंदिरों को फूलों व लाइटों से आकर्षक रुप से सजाने का कार्य शुरू हुआ। शाम तक सभी मंदिर सज कर तैयार हो गए और लोगों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। इससे पहले सुबह लोगों ने व्रत रख कर पूजा अर्चना की। मध्य रात्रि 12 बजे तक लोग नंदलाल के  आने पर स्वागत करने का इंतजार करते रहे। मंदिरों के आस-पास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए थे। मंदिरों पर महिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी। 

शहर के पंचवटी मंदिर, जंगेश्वर मंदिर, दाऊजी मंदिर, मेन बॉजार, जवाहर नगर व न्यू कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिरों, रेलवे रोड स्थित खोंटा मंदिर, श्याम नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर व शिव मंदिर आदि में श्री कृष्ण के बाल रूप की झांकियां और झूला सजाया गया। मंदिरो में दिन भर लाउडस्पीकर पर नंद लाल के भजन व गाने चलते रहे। 
विज्ञापन


मध्य रात्रि को आरती व पूजा के बाद लोगों नें मंदिरों में प्रसाद ग्रहण किया और घर जा कर व्रत खोला। इस दौरान नन्हें-मुन्नों ने कृष्णा राधा बन कर सभी का मन मोहा। कई स्थानों पर जन्माष्टमी कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। कृष्ण जन्म और कृष्ण लीला से जुड़ी विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गईं। 

ऐतिहासिक पंचवटी मंदिर व जंगेश्वर मंदिर में केसरिया पटके, चंदन, शीतल जल आदि से नंदलाल के स्वागत की होड़ लगी रही। हर तरफ कन्हैया की जयघोष के स्वर गूंजते रहे। इस दौरान भजन संध्या, मनोहर झांकी व रासलीला ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रौनक बढ़ा दी। कार्यक्रम में कृष्ण जन्म झांकी, गोकुल गमन झांकी, गौ-चारा लीला, वकासुर वध, बांकेबिहारी का डोला व कालिया मर्दन की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कालड़ा कॉलोनी स्थित श्री गीता भवन मंदिर में साध्वी पूर्णिमा के आकर्षक भजनों का कार्यक्रम हुआ, जिस पर देर रातक तक श्रद्धालु झूमते दिखे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें