फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञापन सौंप उठाई आरोपियों को फांसी देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को उपायुक्त नरेश नरवाल को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें उन्होंने हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई। एबीवीपी के जिला संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने कहा है कि हाथरस की बेटी के साथ हुई इस घटना से समाज बहुत आहत है। सभी आरोपियों को ऐसी सजा दी जाए कि समाज के सामने उदाहरण बन सके और भविष्य में कोई भी ऐसा न कर सके। वहीं कार्रवाई न करने वाले सभी दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाए। इस मौके पर एबीवीपी जिला छात्रा प्रमुख संजू तेवतिया, नगर अध्यक्ष प्रशांत वशिष्ठ, जिला सहायता समिति अध्यक्ष हिमांशी, मोहित तंवर, जोगेंद्र सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें