फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से होगा 2.5 किमी लंबे नाले का सुधार कार्य

Tue, 27 Dec 2016 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
highway
विज्ञापन
शहर के गंदे पानी की निकासी के एकमात्र साधन नाले को 1.50 करोड़ की लागत से सुधारा जाएगा। करीब 2.5 किलोमीटर लंबा यह नाला लंबे समय से जर्जर हालत में है। जिसके चलते बरसात के दिनों में पानी निकासी की समस्या खड़ी होती है व शहर की सड़कों पर जलभराव होता है। सीएम मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने सोमवार को इसके निर्माम कार्य की शुरुआत की। 
विज्ञापन


भाटिया कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में मंगला ने कहा कि गंदे पानी की निकासी के लिए 1 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से जेठानंद धर्मशाला से लेकर सोहना रोड़ तक नाले को पक्का किया जाएगा। मंगला ने कहा कि वर्षों पहले पूर्व विधायक मूलचंद मंगला के नेतृत्व में शहर के लोगों ने श्रमदान करके इस नाले का निर्माण किया था। लेकिन आज यह नाला जर्जर हालात में है। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत पलवल में गंदे पानी की निकासी को लेकर जेठानंद धर्मशाला से लेकर सोहना रोड तक 1 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से 2500 मीटर लंबे नाले का सुधार कार्य किया जाएगा। शीघ्र ही कार्य शुरू हो जाएगा व छह माह में इस कार्य को पूरा किए जाने की योजना है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके साथ ही एनएच-2 पर किठवाड़ी चौक से लेकर रेलवे फाटक तक 1400 मीटर लंबे ड्रेन ब्लॉक बनाए जाएंगे। नाले के साथ पटरी बनेगी तथा नाले का कार्य पूरा होने पर स्थानीय लोगों को गंदे पानी की निकासी व ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिलेगी। 

इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता ललित अरोड़ा ने कहा कि यह निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य के दौरान जो एरिया प्रभावित होगा उसका निर्माण भी किया जाएगा। इस विकास कार्य के दौरान नाले को पक्का किया जाएगा व उसकी दीवारों को उठाया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग संजीव दूहन, एसडीओ रणबीर सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रभान गुप्ता, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह, कमल, विनोद, देवदत्त शर्मा, अधिवक्ता अविनाश शर्मा व महेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें