फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गुरुग्राम यूनिवर्सिटी की अव्यवस्था से छात्रों में रोष, परिणामों में देरी से भविष्य पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी की परीक्षा और परिणाम व्यवस्था में लगातार सामने आ रही खामियों से संबद्ध महाविद्यालयों के हजारों छात्र परेशान हैं। नगीना समेत आसपास के क्षेत्रों के कई कॉलेज विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं, जहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को परिणामों में देरी, तकनीकी गड़बड़ियों और रिकॉर्ड संबंधी त्रुटियों का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रों का आरोप है कि पिछले सेमेस्टर के परिणाम जारी होने में कई-कई महीने लग गए, जिसके चलते अनेक विद्यार्थी समय पर री-अपीयर (कंपार्टमेंट) परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके। इससे उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है। कई मामलों में छात्रों को पहले उत्तीर्ण दिखाया गया, लेकिन बाद में परिणाम संशोधित कर अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया गया, जिससे असमंजस की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


नगीना निवासी रोहित ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में पढ़ाई पूरी कर ली थी, लेकिन चौथे सेमेस्टर की मार्कशीट में अंकों का कुल योग गलत दर्ज किया गया। वहीं छात्र राकेश ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणाम में उनके परिजनों का नाम गलत अंकित किया गया। छात्र आकिब का कहना है कि महाविद्यालयों में मार्कशीट भी काफी देरी से पहुंचती हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन गोयल ने कहा कि छात्रों की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से सोमवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें