फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गोशालाओं के उत्थान के लिए सरकार ने भेजा 35 लाख रुपये अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। प्रदेश की भाजपा सरकार गोधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत है। पूरे प्रदेश में गोशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। ये बातें फरीदाबाद की एनआईटी विधानसभा से विधायक सतीश फागना ने बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित गोशाला अनुदान राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने सरकार की तरफ से भेजी गई करीब 35 लाख रुपये की अनुदान राशि जिले की गोशाला समितियों को सौंपी। जिले की सबसे बड़ी संगेल गोशाला को 11 लाख रुपये तथा किरा गोशाला को 7 लाख रुपये की अनुदान राशि दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न समितियों के सदस्यों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले की गोशालाएं काफी दयनीय स्थिति में हैं, जिनके उत्थान के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू, जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी, हेमराज शर्मा, जगदीश भाटी, मूलचंद शर्मा, रामकिशन भगत, मास्टर तेजराम, मास्टर प्रभातीलाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें