फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पहले दिन गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हुई शुरू, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्शन: 9- दीघोट अनाज मंडी में बिक्री के लिए आया हुआ गेहूं
विज्ञापन

कैप्शन: 10- बडौली अनाज मंडी में सफाई न होने के कारण उपले थपे हुए
कैप्शन: 11- खेतों में कटी पड़ी फसल बारिश से भीगी हुई
निजी व्यापारियों ने समर्थन मूल्य से दो रुपये अधिक में खरीदा 395 क्विंटल गेहूं
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सरकार द्वारा एक अप्रैल से तय गेहूं खरीद पहले दिन किसी भी खरीद केंद्र पर नहीं हुई, जबकि निजी व्यापारियों द्वारा सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य से दो रुपये अधिक में 395 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। शुक्रवार देर शाम भी हुई बारिश के बाद किसानों को और भी नुकसान हुआ है। किसानों ने शनिवार को भी ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर खराब फसल का पंजीकरण कराने की कोशिश की, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण पंजीकरण नहीं हो पाया। जबकि कृषि विभाग में शनिवार की छुट्टी होने के कारण किसान यहां भी आवेदन नहीं कर पाए।
जिले में एक अप्रैल से शुरू होनी वाली गेहूं खरीद के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी 13 केंद्रों पर सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूूं की खरीद शुरू होनी है। गेहूं की खरीद केवल उन्हीं किसानों की होगी, जिन्होंने पोर्टल पर पंजीकरण किया हुआ है। गेहूं खरीद शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद पहले दिन काफी किसान अपना गेहूं मंडी लेकर पहुंच गए, लेकिन खरीद एजेंसियों की व्यवस्था न होने के कारण गेहूं खरीद नहीं हो सकी। जिले में पहले दिन हैफेड को खरीद करनी थी, लेकिन हैफेड एजेंसी द्वारा खरीद नहीं की जाने से किसानों में नाराजगी देखी गई। बडौली अनाज मंडी में तो गेहूं खरीद के लिए कोई व्यवस्था तक नहीं की गई है। वहां तो मंडी में अभी तक साफ-सफाई भी नहीं की गई है और न ही किसानों के बैठने, विश्राम करने तथा पेयजल तक की व्यवस्था की गई है। इस कारण वहां मंडी में बिक्री के लिए पहुंचे किसान वापिस ट्रैक्टरों को लेकर चले गए। उधर खांबी में भी किसानों के लिए कोई व्यवस्था न होने तथा गेहूं खरीद शुरू न होने से किसानों को खासी परेशानी रही।
विज्ञापन


बारिश के कारण गेहूं भीगने से किसान परेशान
उधर खेतों में कटे पड़े गेहूं की पूरियां बारिश में भीगने के कारण किसान गेहूं नहीं निकाल पाए हैं, क्योंकि भीगने से खराब हो गया है। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। किसान रमेश चंद, सुरेश कुमार, मनोहर लाल, हेमंंत, सोमवीर का कहना है कि सरकार खराब फसल का पूरा मुआवजा दिलवाए तथा किसानों की तुरंत गिरदावरी कराई जाए।
विज्ञापन

-
मार्केट कमेटी के सचिव नरवीर गहलौत का कहना है कि गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, लेकिन आज हैफेड ने खरीद नहीं की। सोमवार को खरीद शुरू करा दी जाएगी। सरकारी एजेंसियों को खरीद करने के लिए बोल दिया गया है। किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उपायुक्त नेहा सिंह का कहना है कि बारिश से खराब फसल का मुआवजा दिलाने के लिए किसानों से पंजीकरण कराया जा रहा है। कृषि विभाग में किसानों से आवेदन लिए जा रहे हैं। जल्द ही गिरदावरी व सर्वे कराने के बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें