पलवल।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी विभाग की अध्यक्ष डॉ. सविता शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ग्लोबल वुमेन आइकॉन अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवॉर्ड शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। उनको यह सम्मान अमेरिका के पेंसिल्वेनिया और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशन, रिसर्च एंड ट्रेनिंग आईसीईआरटी की ओर से संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावकों और विश्वविद्यालय नेतृत्व को दिया। अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस नेविगेटिंग द नेक्सस फिनटेक इनोवेशन, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और सस्टेनेबिलिटी के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि यह पुरस्कार संस्थान के लिए गर्व की बात है और महिलाओं की बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाता है। संवाद