फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सहमति संबंध में रह रही युवती की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहमति संबंध में रह रही युवती की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

- युवक पर किस्त के पैसे नहीं देने पर जहरीला पदार्थ खिलाकर युवती की हत्या का लगाया आरोप
- मृतका की बहन की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। चार साल से सहमति संबंध में रह रही युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने युवक पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी युवक के परिजन युवती से रुपयों की मांग कर रहे थे। रुपये न देने पर युवती के साथ जमकर मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कैंप थाना पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के अनुसार जवाहर नगर कैंप निवासी रजनी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहन सुनीता चार साल से मोहन नगर निवासी मनीष के साथ रह रही थी। 12 दिसंबर को उसके पास सुनीता का फोन आया कि मनीष को किस्त भरनी है, इसलिए वह पैसे मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने एक-दो दिन में रुपये देने की बात कही। 14 दिसंबर को सुनीता के पास गई तो उसके घर पर ताला लगा हुआ था। उसने सुनीता को फोन किया, लेकिन वह भी बंद मिला। उसने पूछताछ की तो पड़ोसियों ने बताया कि 12 दिसंबर को मनीष और उसके परिजनों ने सुनीता के साथ जमकर मारपीट की। उसके बाद से मनीष और उसके परिजन घर नहीं आए हैं। इसके बाद सुनीता को ढूंढते हुए वह सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां उसे पता चला कि उसकी बहन सुनीता को मनीष और उसके परिजनों ने जहर खिला दिया है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पलवल के सरकारी अस्पताल से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। रविवार को उपचार के दौरान सुनीता की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें