फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान पखवाड़े में निशुल्क बनवाएं कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। स्थानीय महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत भवन में शुक्रवार को नगराधीश अंकिता अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर के इंचार्ज ने हिस्सा लिया। इसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों के निशुल्क बनाए जाने वाले आयुष्मान के पीवीसी कार्ड, आधार कार्ड, सर्विस चार्ज के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन

बैठक में कड़े निर्देश दिए कि अगर कोई विभिन्न सेवाओं के लिए सरकार द्वारा निर्धारित की गई फीस से अधिक चार्ज करते हैं तो शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सीएचसी को रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने सेंटर के इंचार्ज से कहा कि वे सभी आयुष्मान पखवाड़े में अपना सहयोग दें और इसमें अधिक से अधिक लाभार्थियों के कार्ड निशुल्क बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने लाभार्थियों से आह्वान किया है कि वे 22 मार्च तक चलाए जाने वाले पखवाड़े के दौरान अपने कार्ड निशुल्क बनवाएं।
आयुष्मान भारत योजना के पलवल से नोडल अधिकारी डा. भूपेंद्र ने बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से पखवाडे़ के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला में इस समय लगभग 3 लाख 16 हजार 105 लाभार्थी सूचीबद्ध है, जिनमें से लगभग 86 हजार 572 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जनरेट कर दिए गए हैं। शेष बचे करीब 2 लाख 30 हजार लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर-1455 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें