संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। आगामी सेवा संकल्प यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नगीना मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यात्रा के संयोजक एवं डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। बैठक में जिला महामंत्री हेमराज शर्मा, मंडल अध्यक्ष चेतराम सैनी, पूर्व जिला महामंत्री शिव कुमार बंटी और जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा सोनू प्रजापति ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं के बीच यात्रा से जुड़े दायित्वों का विभाजन किया गया तथा गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। विधानसभा फिरोजपुर झिरका के मीडिया प्रभारी करण सैनी ने बताया कि कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर उत्साह है। जल्द ही यात्रा की तिथियों और रूट मैप की जानकारी साझा की जाएगी। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।