फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। बहीन थाना इलाके के एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने बहीन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अगस्त की रात 4 युवकों ने नशीले पदार्थ का प्रयोग कर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। आरोप है कि जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता को मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी शोभा ने बताया कि इस मामले में बहीन थाना इलाके के एक गांव के चार युवकों अल्ताफ, सरफराज उर्फ सफू, इरशाद उर्फ मंगली और शोएब के खिलाफ मारपीट करने, नाबालिग के यौन उत्पीड़न अधिनियम एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें