फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते ट्रक से सामान चुराने वाले गिरोह का बदमाश धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ते ने रूपदाका गांव में छापा मारकर चलते ट्रक से सामान चुराने वाले गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम के इंचार्ज मोहम्मद इलियास खान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इरफान उर्फ पीके के साथी साजिद उर्फ टाइगर को पहले पकड़ा गया था। इन लोगों ने गिरोह बनाकर 28 मार्च को चलते ट्रक से जूते भरे कार्टून चोरी कर लिए थे जिनसे छोटे बच्चों के 72 जोड़े जूते और 32 लेडीज सैंडिल बरामद किए थे। इस मामले में इरफान कई महीनों से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें