फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मेले में झूलों की मस्ती और व्यंजनों का स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
5 से 27 सितंबर तक आयोजित बलदेव छठ मेले में उमड रही भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर में बलदेव छठ मेला समिति की ओर से 5 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे श्री बलदेव जी छठ उत्सव के तहत लगे मेले में इन दिनों लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले में शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं। शाम होते ही मेले में लोगों की चहल-पहल बढ़ जाती है। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक में मेले को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

मेले में मनोरंजन के लिए तरह-तरह के झूले लगाए गए हैं। बड़े झूलों के साथ बच्चों के लिए भी अलग-अलग झूले लगाए गए हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। युवा इन झूलों का खूब आनंद ले रहे हैं, वहीं बच्चे भी अपने परिजनों के साथ मेले में पहुंचकर झूलों और अन्य मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठा रहे हैं। शाम के समय झूलों के आसपास काफी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


मेले में खरीदारी और खान-पान के लिए भी विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां अलग-अलग प्रकार के व्यंजन उपलब्ध हैं। मेले में पहुंचने वाले लोग अपनी पसंद के व्यंजनों का स्वाद चख रहे हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए खिलौने और अन्य सामान के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां लोग खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। मेले में परिवार के साथ पहुंचने वाले लोगों के लिए मनोरंजन के विभिन्न साधन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

धार्मिक महत्व से परिचित कराने का प्रयास

आयोजक समिति के सदस्य मोहित गोयल ने बताया कि शहर में वर्षों से बलदेव जी का मेला आयोजित होता आ रहा है। मेले का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। समिति का प्रयास है कि मेले के माध्यम से नई पीढ़ी और शहर के लोगों को बलदेव जी के इतिहास एवं धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी मिले। इसी के साथ लोगों के मनोरंजन के लिए मेले में विभिन्न व्यवस्थाएं की जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें