संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला स्तर पर मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शनिवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की गई। जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।
जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर परेड, पीटी, डम्बल लेजियम व सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि की फाइनल रिहर्सल की गई है, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मार्च पास्ट व मॉश पीटी की गई। इसके साथ-साथ देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उपायुक्त ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम चलाया गया है। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम 15 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त पर देश के शहीदों को याद करें। देश की आजादी में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अहम योगदान दिया है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उपायुक्त ने बताया कि इस बार जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे।
इस अवसर पर एएसपी जसलीन कौर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जितेन्द्र कुमार, उपमण्डल अधिकारी शशि वंसुधरा, नगराधीश द्विजा, उप पुलिस अधीक्षक शाकिर हुसैन, डीएसपी नरेश कुमार, अंडर ट्रेनिंग एचसीएस अधिकारी प्रीति रावत व अप्रीतम सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार सैनी, जिला आयुष अधिकारी संजीव तौमर, नगर परिषद के ईओ सुनील रंगा मौजूद रहे।