फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फल विक्रेता से मारपीट, लूटपाट

Tue, 16 Sep 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह के पास फल की दुकान पर विक्रेता के साथ मारपीट कर लूटपाट की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पीड़ित नसीर ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई ताहिर, फारूक और नसीम के साथ दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान योगेश, हरिओम एवं प्रदीप अपने साथ 25 लोगों को लेकर पहुंचे। उनके हाथों में लाठी-डंडे थे। आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद दुकान में भी तोड़फोड़ की। आरोपी दुकान से 65 हजार रुपये लूटकर ले गए। जब पीड़ितों ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसका फोन छीन लिया। आरोपियों ने दुकान के फल फेंक दिए। आरोप है कि सोने की चेन भी लूट ली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें