फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नए सत्र से डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में तीनों संकायों की होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के छात्रों को अब उच्च शिक्षा के लिए फरीदाबाद, दिल्ली या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी खुशखबरी है। शहर के हथीन मोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में इस शैक्षणिक सत्र से सभी विषयों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह पहली बार है जब महाविद्यालय में कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों में छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तरुण सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल 19 मई 2025 से खोल दिया गया है। इच्छुक छात्र https://admissions.highereduhry.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डॉ. सोनी ने बताया कि कला संकाय में विद्यार्थी हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, इतिहास, भूगोल और गणित जैसे विषयों का चयन कर सकेंगे। वाणिज्य और विज्ञान संकाय में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की गई है। प्राचार्य ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। जिन छात्रों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे पोर्टल पर पंजीकरण कर संबंधित विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिले मेरिट आधार पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

सीटों का विवरण
कला संकाय - 240 सीटें
वाणिज्य संकाय - 80 सीटें
विज्ञान संकाय - 80 सीटें


स्थानीय छात्रों को मिलेगा लाभ-

अब पलवल के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए फरीदाबाद, दिल्ली या अन्य शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इस सत्र के लिए अतिरिक्त कक्ष, पुस्तकालय संसाधन, पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था और लैब को बेहतर किया गया है। जल्द ही खेल सुविधाएं और एनसीसी/ एनएसएस जैसी गतिविधियों को भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें