फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: लोकनृत्य से लेकर पेंटिंग तक, हीरक जयंती पर दिखा छात्राओं का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
सालाहेड़ी महिला महाविद्यालय में मनाई गई हरियाणा की हीरक जयंती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत राजकीय महिला महाविद्यालय, सालाहेड़ी में प्रदेश की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर हीरक जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि छह दशकों की विकास यात्रा में हरियाणा ने कृषि, उद्योग, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह उपलब्धि प्रदेशवासियों की मेहनत, संघर्ष और स्वाभिमान का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक धरती से लेकर मेवात की समृद्ध लोकसंस्कृति तक हरियाणा की विरासत बेहद गौरवशाली है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। वहीं शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी युवा निरंतर सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने, मेहनत करने और असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही बेटियों की शिक्षा, नशामुक्त समाज और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
विज्ञापन


समारोह में हरियाणवी नृत्य, भाषण, पेंटिंग, पॉट डेकोरेशन और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह ने प्रथम, कंट्री ग्रामर स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में मॉडल संस्कृति स्कूल नूंह-2 की अरायना प्रथम रही, जबकि पेंटिंग में पिनगवां के पवन सिंह ने बाजी मारी। पॉट डेकोरेशन में उमा देवी प्रथम रहीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान डीआईपीआरओ सुरेंद्र बजाड़, डाॅ. कुसुम मलिक सहित अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। मंच संचालन डाॅ. संजय और डाॅ. सुलोचना ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें