फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 15 अगस्त से 12 खेल नर्सरियों में लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी

Wed, 30 Jul 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक संस्था को स्वयं खरीदनी होगी मशीन पोर्टल के जरिए खिलाड़ियों की उपस्थिति दर्ज होगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। जिले की सभी 12 सरकारी खेल नर्सरियों में अब खिलाड़ियों की उपस्थिति बायोमीट्रिक प्रणाली के माध्यम से दर्ज की जाएगी। खेल विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यह व्यवस्था 15 अगस्त से लागू होगी। यह कदम पारदर्शिता और अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।
जिला कार्यकारी खेल अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि बायोमीट्रिक मशीन संबंधित संस्थानों और ग्राम पंचायतों को स्वयं खरीदनी होगी। उपस्थिति दर्ज करने के लिए खेल विभाग द्वारा विकसित नर्सरी पोर्टल और ‘हाजिरी एप’ का उपयोग किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों की हाजिरी सीधे पोर्टल पर अपलोड हो सकेगी, जिससे नियमितता और कोचिंग गुणवत्ता पर निगरानी संभव होगी।
विज्ञापन


अब तक कई जगह इंटरनेट की समस्या के कारण ऑफलाइन मोड में हाजिरी लगाई जा रही थी, जिससे डेटा अपलोड करने में परेशानी होती थी और कई बार उपस्थिति दर्ज ही नहीं हो पाती थी। नई व्यवस्था से इन समस्याओं से निजात मिलेगी। संस्थानों से अपील की गई है कि वे समय रहते तैयारी पूरी कर लें ताकि 15 अगस्त से यह प्रणाली सफलतापूर्वक लागू हो सके।
विज्ञापन


इन नर्सरियों में लागू होगी व्यवस्था
जिले में संचालित एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती, हैंडबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस समेत कुल 12 सरकारी खेल नर्सरियां इस व्यवस्था के अंतर्गत आएंगी। इस बार अभी तक किसी निजी संस्था को नर्सरी आवंटित नहीं की गई है। हालांकि, वर्ष 2024 की नर्सरियों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को अब तक खुराक भत्ता नहीं मिला, जिससे उन्हें प्रशिक्षण जारी रखने में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें