फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सहेली के भाई ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहेली के भाई ने नशीला पदार्थ खिला कर किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई
विज्ञापन

- होने वाले पति को गोली मारने की धमकी देकर तुड़वाया रिश्ता
- परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बना रहा शादी का दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सहेली के भाई ने नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। छात्रा की शादी तय होने पर आरोपी ने उसके होने वाले पति गोली मारने की धमकी दी और रिश्ता तुड़वा दिया। आरोपी जाति का भय दिखाकर छात्रा के परिवार को जान से मारने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रहा है। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अनीता देवी के अनुसार एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह छात्रा है। अगस्त 2018 में उसकी दोस्ती भीखू नंगला निवासी एक युवती से हो गई। तभी से उसका भाई प्रवीण उस पर बुरी नजर रखता था। मई 2021 में उसकी सहेली ने दावत पर घर बुलाया। इसी दौरान आरोपी प्रवीण ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म की वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, परंतु उसने मना कर दिया। मना करने पर आरोपी ने अपनी जाति का भय दिखाते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बीती 11 दिसंबर को उसकी शादी तय हो गई। 12 दिसंबर को आरोपी प्रवीण फोन कर होने वाले पति को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसके होने वाले पति के ऑफिस पर पहुंच गया और गोली मारने की धमकी दी। डर के कारण उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। शिकायत में कहा गया कि आरोपी की वजह से उसकी शादी टूटी है और उसकी बदनामी हुई है। आरोपी ने उसका कई बार शारीरिक शोषण कर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दुकान में रखे गल्ले से 9300 रुपये चोरी कर भागा युवक
पलवल। कॉस्मेटिक की दुकान में रखे गल्ले से 9300 रुपये लेकर एक युवक भाग गया। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई शेर सिंह के अनुसार न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी ऊषा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह कॉस्मेटिक व सिलाई की दुकान करती है। छह जनवरी को दुकान पर एक युवक सामान लेने के लिए आया। वह सामान देने के लिए पीछे मुड़ीं तो युवक गल्ले से 9300 रुपये चोरी कर भाग गया। उसने शोर भी मचाया, परंतु तब तक चोर फरार गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें