फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा बनी राहत के साथ परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों को दी गई मुफ्त बस यात्रा की सुविधा का लाभ लेने के लिए शुक्रवार को बस अड्डों और रोडवेज बसों में भारी भीड़ देखने को मिली। सरकार ने 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त मध्यरात्रि 12 बजे तक 36 घंटे के लिए हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा की थी। हालांकि, कई रूटों पर बसों की कमी और समय पर बसें नहीं पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बस अड्डों पर महिलाएं काफी देर तक बसों का इंतजार करती नजर आईं। बस पहुंचते ही उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। महिला यात्री शशि ने बताया कि बस में इतनी भीड़ थी कि काफी मशक्कत के बाद चढ़ पाईं। वहीं राधिका जैन ने कहा कि सीट नहीं मिलने के कारण कई महिलाओं और छोटे बच्चों को पूरे सफर के दौरान खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज नूंह डिपो के जीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें लगाई गई थीं। स्कूल-कॉलेजों के लिए अनुबंधित बसों को भी सेवा में लगाया गया। कुछ रूटों पर ट्रैफिक जाम के कारण बसें देरी से पहुंचीं, जिससे अस्थायी रूप से भीड़ बढ़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें