फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फर्जी मैसेज भेजकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजकर लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जिनमें साइबर ठगी से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीम निवासी छांयसा, थाना हथीन के रूप में हुई है। साइबर क्राइम थाना पलवल प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस की टीम हथीन मोड़ क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी सूचना के आधार पर आरोपी को मढ़नाका-छायसा कच्चे रास्ते से दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी क्रेडिट मैसेज भेजकर लोगों को झांसे में लेता था और इमरजेंसी बताकर उनसे अपने फर्जी खातों में पैसे ट्रांसफर कराता था। बरामद एक मोबाइल नंबर नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज 12 हजार रुपये की ठगी से भी जुड़ा पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें